कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ट्रक के गुप्त चैंबर से 120 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स.. जिया उल्ला खान...

जिला – कबीरधाम...

कबीरधाम पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए ट्रक के गुप्त चैंबर से 120 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर नशे के सौदागरों को करारा झटका दिया है।


यह सफलता पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, पंकज पटेल के मार्गदर्शन एवं डीएसपी संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में चिल्फी थाना पुलिस को मिली।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रक क्रमांक RJ 14 GG 9595 से उड़ीसा से राजस्थान के कोटा गांजा भेजा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को रोका। बारीकी से जांच करने पर ट्रक के केबिन और ट्रॉली के बीच बनाए गए विशेष गुप्त चैंबर से 115 पैकेट में करीब 120 किलो गांजा जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. अकरम खान पिता बशीट खान, उम्र 37 वर्ष, निवासी – हरनावदा पिया, थाना – पिड़ावा, जिला – झालावाड़ (राजस्थान)
  2. पप्पु सिंह पिता हरी सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी – हरनावदा पिया, थाना – पिड़ावा, जिला – झालावाड़ (राजस्थान)

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा को उड़ीसा से कोटा ले जाया जा रहा था। तस्करी को छुपाने के लिए ट्रक में बेहद चतुराई से यह गुप्त चैंबर तैयार किया गया था।

टीम की विशेष भूमिका:
इस कार्रवाई में निरीक्षक उमाशंकर राठौर, सउनि बीरबल साहू, आरक्षक इरफान खान, आंसू तिवारी, पप्पू पनागर, सुनील मेरावी, अजय चंद्रवंशी, सुभाष नौरंगेहरजेंद्र रात्रे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सतर्कता व प्रोफेशनल तरीके से की गई जांच के चलते यह बड़ा खुलासा संभव हो सका।

पुलिस का संदेश:
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि नशे के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। कबीरधाम को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। आमजन से भी अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

कबीरधाम पुलिस की यह कार्यवाही आपराधिक तत्वों के लिए कड़ा संदेश है कि मादक पदार्थों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति सख्ती से लागू रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post