12 वर्षीय बालिका की हत्या का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 30,000 रुपये का था इनाम

डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान....

बिलासपुर....
सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने नवागढ़ थाना क्षेत्र में हुई बालिका की हत्या के मामले में फरार चल रहे 30,000 रुपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को शनिचरी नदी के पास से पकड़ा गया, जहां वह फरारी के दौरान छिपा हुआ था।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान:
🔸 सोहन राजपूत, पिता - रज्जू राजपूत, उम्र 30 वर्ष
निवासी - ग्राम सोनपुरी, चौकी संबलपुर, थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा (छ.ग.)

मामले का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 26 जुलाई 2025 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हत्या के मामले में फरार ईनामी आरोपी शनिचरी नदी किनारे घूम रहा है। सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम — आरक्षक रत्नाकर सिंह, राधारमण पटेल, विरेन्द्र सिंह एवं डॉयल 112 के चालक शंभू बैस — को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर हुलिए से मिलते-जुलते व्यक्ति को पकड़ा और थाना लाया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोहन राजपूत बताया, जो नवागढ़ थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मामले (अपराध क्रमांक 40/2025, धारा 103(1) बीएनएस) में फरार चल रहा था। आरोपी पर 30,000 रुपये का इनाम घोषित था।

इस सूचना की पुष्टि होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के लिए नवागढ़ थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

इस कार्रवाई में विशेष योगदान रहा:
👉 निरीक्षक एवं थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय
👉 प्रआर. रमेशचंद्र आदिले
👉 आरक्षक रत्नाकर सिंह, राधारमण पटेल, विरेन्द्र सिंह
👉 डॉयल 112 चालक शंभू बैस

📌 बिलासपुर पुलिस की सक्रियता और सजगता से एक और फरार ईनामी अपराधी सलाखों के पीछे पहुंचा।

Post a Comment

Previous Post Next Post