अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी के बेसबॉल टीम ने धमाकेदार जीत के साथ की शुरुवात

डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान...

आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बेसबॉल प्रतियोगिता श्री जे. जे. यूनिवर्सिटी झुंझुनू  के तत्वधान में आयोजित है जिसमे अटल बिहारी वाजपई यूनिवर्सिटी की बेसबॉल टीम भी भाग ले रही है टीम के कोच अख्तर खान ने बताया कि अटल बिहारी यूनिवर्सिटी पुरुष टीम का तीसरा मैच एम.सी.बी. छतरपुर यूनिवर्सिटी, से हुवा जिसमे अटल बिहारी यूनिवर्सिटी की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से मैच के शुरुवात से हि अपने पाले मे रखा  
अटल बिहारी वाजपई के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपने टीम के लिए रन बनाये और बेहतर खेल दिखाया और मैच को  05 - 00 से जीत लिया शिवम सिंह ने शानदार पीचिंग किया और शत्रुघ्न अभय सुमेर भावेश ने अपनी टीम के लिए रन बनाए, वहीं पुरुष वर्ग का चौथा मैच श्रीधर यूनिवर्सिटी पिलानी से हुआ जिसमें अटल बिहारी बाजपाई विश्वविद्यालय की टीम से शानदार प्रदर्शन करते हुए 09–00 से मैच में विजयी हासिल किया,इस मैच में जीत के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की पुरुष वर्ग की टीम ने क्वाटर फाइनल में प्रवेश किए। वहीं महिला वर्ग का तीसरा मैच अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय विरुद्ध आगरा विश्वविद्यालय के मध्य हुआ जिसमें महिला टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 10–00 से मैच में जीत हासिल किया और प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका मुकाबला कल केरला यूनिवर्सिटी से होगा । 
विश्वविद्यालय की टीम जाने से पहले उनका कोचिंग कैंप छत्तीसगढ़ स्कूल मैदान में लगाया गया था जहां उन्हें फील्डिंग कैचिंग हीटिंग और मैच प्रैक्टिस भी कराया गया था जिसकी वजह से खिलाड़ियों का खेल में प्रदर्शन अभी ऑल इंडिया प्रतियोगिता में नजर आ रहा है  विश्वविद्यालय के कुलपति ए.डी.एन बाजपाई, कुलसचिव शैलेंद्र दुबे  डॉ. प्रमोद तिवारी, डॉ बसंत अंचल, मुकेश घोरे, डॉ.अजय यादव, डॉ सतीश गोयल, प्रदेश बेसबॉल संघ की अध्यक्ष डॉ पलक जायसवाल महासचिव सुश्री मिताली घोष, टीम के कोच मैनेजर संदीप गाहिरे,तरन्नुम खान,लखन देवांगन अंकुर रजक योगेंद्र यादव विकास यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए पदक की उम्मीद जताई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post