नगर के चहुँमुखी विकास की नींव — कलेक्टर लीना मंडावी व अध्यक्ष मुकेश दुबे ने किया संयुक्त निरीक्षण दौरा

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
गौरेला....
नगर के समुचित, सुव्यवस्थित और सुंदर विकास को सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। जिले की कलेक्टर लीना मंडावी के नेतृत्व में शहर का संयुक्त निरीक्षण दौरा संपन्न हुआ, जिसमें जिला पंचायत सीईओ वैद जी, तहसीलदार जयसवाल जी, सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और गौरेला नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे शामिल रहे।
यह संयुक्त दौरा नगर की सौंदर्यीकरण योजनाओं, स्वच्छता, जलापूर्ति, सड़क मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक आवश्यकताओं की समीक्षा हेतु किया गया। दौरे के दौरान अध्यक्ष मुकेश दुबे ने स्वयं वार्डों में जाकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
इस निरीक्षण से यह स्पष्ट संकेत मिला कि प्रशासन और नगर पालिका मिलकर शहर के चहुँमुखी विकास को लेकर पूरी तरह गंभीर और प्रतिबद्ध हैं।
नगरवासियों को जल्द ही ज़मीनी स्तर पर इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा

Post a Comment

Previous Post Next Post