डेली न्यूज़ टाइम्स.. जिया उल्ला खान
घटना का सारांश:
दिनांक 01 जून 2025 को प्रार्थी प्रतीक गुप्ता, निवासी सीपत चौक सरकंडा, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 31 मई 2025 की रात उसने अपनी मैस्ट्रो स्कूटी (क्रमांक CG10 V 7006) अपनी दुकान आर.के. फैशन के सामने खड़ी की थी, जो अगली सुबह 01 जून को गायब मिली। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्कूटी चोरी कर ली गई थी।
प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा विवेचना प्रारंभ की गई। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें रात लगभग 4:30 बजे दो युवक स्कूटी लेकर जाते हुए दिखे। वीडियो फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों संदेहियों की पहचान चिंगराजपारा, प्रभात चौक के पास रहने वाले दो नाबालिकों के रूप में हुई।
पुलिस कार्यवाही:
सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई की गई।
अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडे के नेतृत्व में टीम ने त्वरित दबिश देकर दोनों नाबालिकों को तलब किया। पूछताछ के दौरान दोनों ने स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया। चोरी की गई स्कूटी भी उनके कब्जे से बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग ₹30,000 बताई गई है।
पुलिस द्वारा विधिवत स्कूटी को जब्त किया गया और दोनों विधि से संघर्षरत नाबालिकों के विरुद्ध कानूनन आवश्यक कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय बिंदु:
- स्कूटी चोरी की घटना के मात्र 15 दिनों के भीतर प्रकरण का सफल निराकरण किया गया।
- सीसीटीवी फुटेज और सूचना तंत्र के माध्यम से संदेहियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
- चोरी की गई संपत्ति सुरक्षित बरामद की गई।
सरकंडा पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई से एक ओर जहां आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है, वहीं पुलिस की सतर्कता और तकनीकी उपयोगिता का भी सकारात्मक उदाहरण सामने आया है। स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई की सराहना की है।