जूनियर नेशनल बेसबॉल चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ टीम रवाना, किट वितरण कार्यक्रम में मिला खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में 27 जून से 1 जुलाई तक होने वाली जूनियर नेशनल बेसबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ की टीम पूरी तैयारी के साथ रवाना हो चुकी है। यह प्रतियोगिता भारतीय बेसबॉल संघ एवं उत्तर प्रदेश बेसबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।


टीम की रवानगी से पहले छत्तीसगढ़ स्कूल मैदान में खिलाड़ियों के लिए किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ की अध्यक्ष श्रीमती पलक जायसवाल, उपाध्यक्ष डॉ. कैरोलाइन सत्तूर, महासचिव सुश्री मिताली घोष तथा छत्तीसगढ़ स्कूल के प्राचार्य प्रशांत चिपड़े विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


अध्यक्ष पलक जायसवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, "आप सभी जब मैदान में उतरें, तब सिर्फ अपने प्रदर्शन और पदक पर ध्यान केंद्रित करें। खेल भावना के साथ खेलें और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें।"

महासचिव मिताली घोष ने बताया कि स्टेट ट्रायल के बाद से खिलाड़ियों को फिजिकल फिटनेस और मानसिक रूप से तैयार करने के लिए नियमित अभ्यास कराया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार छत्तीसगढ़ की जूनियर टीम गोल्ड मेडल जरूर लेकर आएगी।

संघ के सह सचिव अख्तर खान ने जानकारी दी कि 11 जून को राज्य स्तरीय ट्रायल का आयोजन छत्तीसगढ़ स्कूल मैदान में किया गया था, जिसमें खिलाड़ियों के फिजिकल फिटनेस, मैच टेंपरामेंट, पिचिंग, फील्डिंग, कैचिंग, थ्रोइंग जैसी स्किल्स के आधार पर चयन किया गया।

इस मौके पर संघ के फाउंडर मेंबर मृत्युंजय शर्मा, कोषाध्यक्ष पूर्णिमा मिश्रा, वरिष्ठ खिलाड़ी मुकेश कश्यप, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लखन देवांगन, गीता यादव, तरन्नुम खान, संदीप गाहिरे, अंकुर रजक, शिशिर निषाद, योगेंद्र यादव, नेहा यादव, प्राची शर्मा, शत्रुघ्न वर्मा सहित सभी खिलाड़ियों ने पदक जीतने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post