हाजी जुबेर अहमद नियाजी बने मदीना मस्जिद गौरेला के मुतवल्ली,

डेली न्यूज़ टाइम्स.... मोहम्मद शाकिब खान...
 जीपीएम ~ मदीना मस्जिद गौरेला में सम्पन्न हुए चुनाव में हाजी जुबेर अहमद नियाजी ने बड़ी जीत हासिल की और तीन साल के लिए मस्जिद के मुतवल्ली ( अध्यक्ष) चुने गए। काफी दिनों से मदीना मस्जिद गौरेला के मुतवल्ली ( सदर) के चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी,  जो अंततः दिनांक 24 मई 2025 को चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, जनाब मोहम्मद वकील मंसूरी साहब और जनाब हाजी मोहम्मद जुबेर अहमद नियाजी साहब। कल सम्पन्न हुए चुनाव को 430 मतदाताओं वाले सूची में 369 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें हाजी जुबेर अहमद नियाजी को 290 वोट और मोहम्मद वकील मंसूरी को 78 मत प्राप्त हुए, एक वोट रद्द हुआ। इस तरह जनाब हाजी जुबेर अहमद नियाजी साहब 212 वोट से जीत हासिल किए। 
           मुतवल्ली चुनाव को लेकर जमात और समाज के लोगों में काफी उत्सुकता देखने को मिली, सुबह  निर्धारित 8 बजे से ही लोगों ने बड़ी संख्या में लाइन लगाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह  चुनाव  छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के निर्देश और चुनाव मार्गदर्शिका और गाइडलाइन के अनुसार संपन्न हुआ।अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ पेंड्रा रोड ऋचा चंद्राकार मैडम की देखरेख में सम्पन्न हुआ, जिसमें नायब तहसील दार श्री उमेश चौहान जी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था, नायब तहसीलदार श्री उमेश चौहान सर सुबह 8 बजे से ही चुनाव को अपनी निगरानी में रखे, और मतदान स्थल मुस्लिम सामुदायिक भवन में पूरे समय मतगणना तक डटे रहे। उन्होंने हर प्रकिया को अपनी देखरेख में निर्विवाद एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया। किसी भी प्रकार का कोई विवाद की स्थिति नहीं आने दी। उन्होंने मतगणना को भी अपने हाथों से समिति और प्रत्याशियों और एजेंटों के समक्ष बहुत ही बारीकी और पारदर्शी ढंग से संपन्न  कराया।जिसका मुस्लिम समाज ने आभार भी व्यक्त किया।
         मुतवल्ली निर्वाचित होने के बाद हाजी मोहम्मद जुबेर अहमद नियाजी साहब ने खुशी का इजहार करते हुए मुस्लिम समाज का शुक्रिया अदा करते हुए अपनी जीत को आवाम को समर्पित किया और कहा कि ये जीत पूरे आवाम की जीत है। और दोनों प्रत्याशियों ने तहसीलदार उमेश चौहान और पूरे आवाम के सामने गले मिलकर समाज को एक अच्छा संदेश देने की कोशिश की। चुनाव में हार के बाद भी जनाब मोहम्मद वकील मंसूरी साहब ने नए मुतवल्ली को समाज और मस्जिद के काम में पूरा सहयोग देने की बात की, इस पर आवाम ने खुशी का इजहार किया।
       नवनियुक्त मुतवल्ली जनाब मोहम्मद हाजी जुबेर अहमद नियाजी ने अपनी प्राथमिकताओं को बताते हुए उन्होंने कहा की मेरा पहला काम मस्जिद के इमाम साहब और मोअज्जन साहब के मानदेय में वृद्धि करना होगा ताकि वे भी मंहगाई के दौर में अच्छे से अपने परिवार का पालन पोषण कर सके, साथ ही तालीम के क्षेत्र में और मस्जिद का निजाम बेहतर करने की बात कही।और सभी का शुक्रिया अदा किया।
 इस चुनाव को संपन्न कराने में चुनाव समिति के सदस्यों मोहम्मद अख्तर मंसूरी, मोहम्मद जहीर अब्बास, मोहम्मद जफर निजामी, मोहम्मद इलियास मंसूरी, मोहम्मद जुल्फिकार अहमद नियाजी, शराफत अली और शिक्षक जनाब मोहम्मद सब्बीर खान की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post