डेली न्यूज़ टाइम्स... डेस्क खबर ( मोहम्मद शाकिब खान)
जीपीएम.....
एक मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने जिले के मजदूरों के साथ मनाया एक मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में मनाया गया कार्यक्रम के मुख्यातिथि राकेश जलान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पेंड्रा विशिष्ट अतिथि मनोज गुप्ता प्रशांत श्रीवास ब्लाक अध्यक्ष पेंड्रा काफी संख्या में जिले के मजदूर श्रमिक पहुंचे कार्यक्रम का संचालक नीलेश साहू पार्षद गौरेला के द्वारा किया गया मजदूर दिवस के अवसर पर अपने उद्बोधन में मनोज गुप्ता प्रशांत श्रीवास मुख्यातिथि राकेश जलान सभी ने मजदूर दिवस पर मजदूरों को सरकार की स्थिति से अवगत कराते हुए जानकारी दी जिसके बाद अध्यक्ष इदरीश अंसारी ने अपने उद्बोधन में मजदूरों के साथ जो शोषण अन्याय किया जा रहा है उसकी पूरी जानकारी देते हुए कहा कि जिला जी पी एम में एक भी उद्योग फैक्ट्री मिल पेट्रोल पंप कहीं भी मजदूरों का पंजीयन बीमा भविष्य निधी जैसी कोई चीज नहीं कराई गई है जिससे मज़दूरों को सरकार की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पाता है जिसके लिए इंटक परिवार ऐसे सभी संस्थानों के खिलाफ कारवाई करने की मांग करेगी और एक एक मजदूरों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का काम करेगी