डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर.......
----------------------------------------------------
♦️ *थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस का प्रहार।
♦️ *धारदार हथियार लहराकर आने जाने वाले लोगो को कर रहा था भयभीत।*
♦️ *आरोपी के कब्जे धारदार चाकू किया गया बरामद।*
♦️ *आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश।*
----------------------------------------------------
*नाम आरोपी:-*
अनुराग कश्यप उर्फ केशव पिता मोहन कश्यप उम्र 19 वर्ष निवासी पुराना बस स्टैण्ड के पास थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
------------------------------------------------------
*विवरण:-*
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व के बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध धरपकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है कि आज दिनांक 25.04.2025 को पेट्रोलिंग दौरान सूचना मिला कि मुक्तिधाम चौक अटल आवास के पास एक व्यक्ति लोहे का धारदार चाकू लेकर लहराते हुये आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है, उक्त सूचना के संबंध मंे वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय शहर, बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल, सी.एस.पी. सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर मौके पर भेजा गया जिनके द्वारा मुक्तिधाम चौक सरकण्डा के पास आरोपी अपुराग कश्यप को धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया जिसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।