मेरठ मे एक और मुस्कान साहिल जैसी वारदात..रविता ने बॉयफ्रेंड संग मिल पति की हत्या....

डेली न्यूज़ टाइम्स...क्राइम न्यूज़ मेरठ..


उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक और पत्नी ने अपने पति की अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी. महिला का प्रेमी उसके पति का दोस्त ही था. दोनों ने मिलकर पहले पति की हत्या की. इसके बाद हत्या को हादसे में हुई मौत में बदलने की कोशिश की और किराए पर सांप लाकर शव की चारपाई के नीचे रख दिया....

महिला ने अपना जुर्म छुपाने के लिए हत्या को मौत में बदलने की कोशिश की, लेकिन जब महिला के पति के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो मामले का खुलासा हो गया. महिला ने बताया था कि उसके पति की मौत सांप के काटने की वजह से हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि युवक की गला घोंटकर हत्या की गई है. महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

दरअसल रविवार सुबह अमित नाम के व्यक्ति का शव उसके घर में चारपाई पर मिला था. शुरुआत में परिवार और पत्नी रविता ने दावा किया कि अमित की मौत सांप के काटने की वजह से हुई है. शव के नीचे एक जिंदा सांप भी बैठा दिखाई दिया, जिससे मामला और उलझ गया. लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो खुलासा हुआ कि अमित की मौत गला दबाने से हुई है, जिसके बाद पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.


Post a Comment

Previous Post Next Post