भारतीय सेना ने बरामुल्ला मे 2 आतंकियों को मार गिराया... कल हुए पहलगाम घटना के एक दिन बाद सेना की बड़ी कार्यवाही

डेली न्यूज़ टाइम्स.... जम्मू कश्मीर...

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के बारामूला (Baramulla) में हुए एक एनकाउंटर में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है. आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. जिसे सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया. इस दौरान दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई.....


चिनार कॉप्स के मुताबिक, 23 अप्रैल को लगभग 2 से 3 अज्ञात आतंकी बारामूला के उरी नाला में सरजीवन के सामान्य इलाके से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान लाइन ऑफ कंट्रोल पर तैनात सैनिकों ने उन्हें चुनौती देते हुए रोका, जिसके बाद उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी. फिर सेना की ओर से जवाबी गोलीबारी की गई. जिसमें दो आतंकी ढेर हो गए.
यह कार्रवाई पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के ठीक एक दिन बाद हुई है. 22 अप्रैल को दोपहर 2.30 बजे आतंकियों ने टूरिस्टों पर हमला किया था. जिसमें कम से कम 26 लोगों की जान चली गई. पाकिस्तान बेस्ड लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट'(TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

Post a Comment

Previous Post Next Post