डेली न्यूज़ टाइम्स..... जिया उल्ला खान....
..........
*श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.)* पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के नेतृत्व में *’’पी.ओ.एस. एजेंट’’* के विरूद्ध साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड पी.ओ.एस. एजेंट की जांच करने हेतु योजना तैयार कर कार्यवाही हेतु ए.सी.सी.यू. बिलासपुर को निर्देषित किया गया था जो टीम द्वारा तकनिकी साक्ष्यो के आधार पर पी.ओ.एस. एजेंटो को चिन्हांकित किया गया जो थाना कोटा बिलासपुर क्षेत्र के कुछ लोगो द्वारा *आमजन की आई.डी. पर एक से अधिक सिम कार्ड जारी करवाकर सायबर ठगो को दिल्ली, अलवर राजस्थान व अन्य स्थानो में भेजकर अवैध मुनाफा कमाने* एवं सायबर ठगी के रैकेट में शामिल होने की जानकारी मिली। प्रारम्भिक जांच पर संदिग्ध्य पाये गय बैंक खातो ’’म्यूल अकाउंट’’ की जांच की गई, जांच पर यह भी पाया गया कि सायबर ठगी के लिये फर्जी सिम कार्ड भी जारी किये गये है जिस सिम कार्ड का सायबर ठग डिजिटल अरेस्ट, शेयर ट्रेडिंग फाॅड, केवाईसी अपडेट जैसे साइबर अपराध में उपयोग करते थे ऐसे पी.ओ.एस. एजेन्टो को तकनीकी साक्ष्य के आधार पर चिन्हांकित कर ए.सी.सी.यू.(सायबर सेल), रेंज सायबर थाना बिलासपुर व थाना कोटा की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी करते हुये *05 पी.ओ.एस. एजेंट (फर्जी सिम कार्ड बेचने वाला)* आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।
उपरोक्त कार्यवाही में *श्रीमती अर्चना झा* , ए.एस.पी. ग्रामीण बिलासपुर, *श्री अनुज कुमार* ए.एस.पी. ग्रामीण/ए.सी.सी.यू., *श्रीमती नूपूर उपाध्याय* एस.डी.ओ.पी. कोटा, *श्री सुमित कुमार* (भा.पु.से.) थाना प्रभारी कोटा, विजय चैधरी प्रभारी रेंज सायबर थाना बिलासपुर, राजेश मिश्रा प्रभारी ए.सी.सी.यू. बिलासपुर उप निरीक्षक राज सिंह अजय वारे सउनि हेमन्त पाटले प्रधान आरक्षक सैययद साजिद, विक्कू ठाकुर आराक्षक विरेन्द्र गंधर्व, विकास राम भोप सिंह साहू व अन्य का विशेष योगदान रहा, श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा टीम के उत्साहवर्धन हेतु उचित ईनाम की घोषणा की गई है। <This message was edited>