बजट मे रखा गया सभी वर्गो का ध्यान, प्रदेश मे विकाश को मिलेगी नई गति - डॉ रजनीश पांडेय ( प्रथम हॉस्पिटल, डायरेक्टर )

जिया उल्ला खान.... डेली न्यूज़ टाइम्स.....
बिलासपुर......
आज का बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया है । हर क्षेत्र जैसे कि स्वास्थ्य या  महिला सशक्तिकरण , कृषि विकास, और शिक्षा के लिए पिछले बजट की तुलना में  अधिक आवंटन किया गया है। विशेष रूप से समाज के कमजोर वर्गों के लिए योजनाओं का विस्तार स्वागत योग्य है।
बुनियादी ढांचा: सड़कों, जल आपूर्ति, और बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए बजट आवंटन होना भी महत्वपूर्ण है। यह न केवल विकास के लिए जरूरी है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देगा।
स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च बढ़ाना भी एक सकारात्मक पहल है।  स्थानीय उद्योगों और रोजगार सृजन के लिए योजनाएं भी यह एक सकारात्मक कदम होगा। यह बजट भविष्य के विकसित छत्तीसगढ़ राज्य की आधारशिला बनाएगा ।

Post a Comment

Previous Post Next Post