सभापति को लेकर पर्यवेक्षक सासंद संतोष पाण्डे ने ली पार्षदों की बैठक

जिया उल्ला खान... डेली न्यूज़ टाइम्स....
बिलासपुर......

नगर निगम में सभापति की नियुक्ति को लेकर आज राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डे ने जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा पार्षदों की बैठक ली जिसमें उन्होंने पार्षदों से राय मांगे सांसद श्री पाण्डे ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ के नगरी निकाय चुनाव में भाजपा को अप्रत्याशित सफलता मिली है विधानसभा में प्राप्त मतों की संख्या 42.27% से हमने सीधा छलांग लगाते हुए 56% मत प्राप्त करने का रिकॉर्ड कायम किया है जो कि गुजरात राज्य के नगरीय निकाय चुनाव में प्राप्त मतों से एक प्रतिशत ज्यादा है और यह सब विष्णुदेव साय नेतृत्व वाली सरकार के सुशासन के बदौलत संभव हुआ है राज्य की जनता ने विपक्ष को पूरी तरह से नकारते हुए सभी 10 नगर निगम  में भाजपा को जीत दिलाई है 33 में से 30 जिला पंचायत क्षेत्रों में भाजपा अपनी सरकार बनाने जा रही है निकाय और पंचायत चुनाव के माध्यम से ही हमारे कार्यकर्ता बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं छत्तीसगढ़ में डा रमन सिंह सहित ऐसे कई उदाहरण है जिन्होंने पार्षद से राजनीतिक यात्रा की शुरुआत कर बड़े मुकाम हासिल किए 
*भाजपा पार्षदों एकमत से अपने नेताओं पर जताया भरोसा*

पर्यवेक्षक बन कर आए राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डे ने जब पार्षदों को सभापति निर्वाचन के लिए अपने अभिमत देने आमंत्रित किया तो भाजपा पार्षद दल ने अपने वशिष्ठ नेताओं पर भरोसा जताते हुए उनके निर्णय को ही सर्वोपरि बता दिया जिस पर टिप्पणी करते हुए श्री पाण्डे ने बिलासपुर जिला संगठन की तारीफ करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश भर में बिलासपुर जिला संगठन की इसीलिए तारीफ होती है यहां के कार्यकर्ता हमेशा से अपनी राजनीतिक परिपक्वता का परिचय देते आए हैं 
प्रति श्रीमान संपादक महोदय जी 
दैनिक
द्वारा प्रणव शर्मा समदरिया 
जिला मीडिया प्रभारी बिलासपुर

Post a Comment

Previous Post Next Post