ऑटो ड्राइवर ने महिला से लूटपाट कर उसके बाद बलात्कार कर उतारा मौत के घाट...महिला निजी कम्पनी मे इंटरव्यू को आयी थी

डेली न्यूज़ टाइम्स... 
उत्तर प्रदेश.........
आलमबाग बस अड्डे के बाहर से मंगलवार देर रात चिनहट के लिए ई-ऑटो में सवार हुई महिला की रेप के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव करीब 40 किमी दूर मलिहाबाद के मोहम्मदनगर में फेंक दिया। महिला के जेवर, मोबाइल और रुपये भी लूट लिए। घर नहीं पहुंचने पर भाई ने फोन मिला तो कॉल रिसीव नहीं हुई। महिला ने आटो में बैठते ही व्हाट्सऐप पर लाइव लोकेशन शेयर कर दी थी। जब भाई ने उसे खोला तो मलिहाबाद में लोकेशन मिली। उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन किया। तड़के करीब तीन बजे मलिहाबाद थाने की पुलिस ने मोहम्मदाबाद से महिला को बरामद किया। रात में ही उसे केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
अयोध्या जिले के रौनाही निवासी सिलाई कारीगर की 35 वर्षीय पत्नी एक निजी कम्पनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने बनारस गई थी। पति के मुताबिक बनारस से लखनऊ पहुंचने पर कॉल कर चिनहट कमता निवासी भाई के घर जाने की जानकारी दी। देर रात उसके साले ने फोन कर बताया कि बहन घर नहीं आई है। उसने लाइव लोकेशन भेजी है। आखिरी लोकेशन मलिहाबाद की मिल रही है। इसके बाद भाई ने यूपी 112 कंट्रोल रूम को सूचना दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post