जिया उल्ला खान.... डेली न्यूज़ टाइम्स...
बिलासपुर.......
-------------------------------------------------
♦️ *पचपेड़ी मे गौ तस्करी के स्थाई वारंटी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*
--------------------------------------------------
*नाम स्थाई वारंटी -*
राकेश जायसवाल पिता पूनम चंद जायसवाल उम्र 21 वर्ष साकिन बाण गंगा थाना बाणगंगा जिला इंदौर मध्य प्रदेश
*विवरण:-*
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा पूर्व में थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर गौ तस्करी पर अंकुश लगाने तथा गौ तस्करी से संबंधित प्रकरण की स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर अंकूश लगाने एवं अवैध करोबार करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना क्षेत्र में अपराध रोकथाम तथा वारंटीयो के धरपकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक( ग्रामीण)महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं डी.एस.पी. (अजाक) श्री डी. आर.टंडन के मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी पचपेड़ी श्रवण कुमार द्वारा टीम बनाकर वारंटी रेड कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था। मुखबीर से सूचना मिला कि गौ तस्करी का स्थाई वारंटी राकेश जायसवाल पिता पूनम चंद जायसवाल उम्र 21 वर्ष साकिन बाण गंगा थाना बाण गंगा जिला इंदौर मध्य प्रदेश मुंगेली क्षेत्र में घूम रहा है। उक्त सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिसके पालन में टीम द्वारा मुंगेली से स्थाई वारंटी राकेश जायसवाल पिता पूनम चंद जायसवाल उम्र 21 वर्ष साकिन बाण गंगा थाना बाण गंगा जिला इंदौर मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया गया दिनांक 18 .3.2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पचपेड़ी श्रवण कुमार ,स.उ.नि शिवकुमार साहू , आरक्षक छत्रपाल डहरिया, आरक्षक गजपाल जांगड़े , आरक्षक सुखदेव मंड्रे का विशेष योगदान रहा।