डेली न्यूज़ टाइम्स..... बिलासपुर....
बिलासपुर तिफरा के जाने-माने बिल्डर के द्वारा अपने घर का ही नहीं बल्कि पूरी सूर्या विहार कॉलोनी का अवैध निर्माण कराया गया है इस अवैध निर्माण के पीछे बिजली विभाग के कुछ अधिकारियों की भी मिली भगत मानी जा रही है पिछले कुछ दिनों पहले बिजली विभाग के द्वारा बिल्डर के घर के ऊपर लगाए गए बिजली खम्बो के तार से दो बच्चों के झुलसने की खबर खूब वायरल हुई थी, इसमें एक बच्चे गंभीर रूप से घायल एवं दूसरी बच्चे की मृत्यु हो गई थी
दरअसल जिन जगहों से बिजली के तार निकले हैं वहीं पर बिल्डर के द्वारा मकान का निर्माण किया गया है मकान निर्माण पर नगर निगम एवं राजस्व के नियमों की पूरी धज्जियां उड़ाई गई है बिल्डर कैसे कारनामे के बाद ऊपर से बिजली विभाग ने भी गलत तरीके से बिजली के तारों का आवंटन किया है जिसका खामियाजा एक बच्चे को अपनी जिंदगी चुकाकर भरनी पड़ी
आगे देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस के द्वारा बिल्डर के ऊपर एवं भ्रष्ट बिजली अधिकारियों के ऊपर कोई कार्रवाई होगी या नहीं
Tags
बिलासपुर