डेली न्यूज़ टाइम्स
राष्ट्रीय खबर नई दिल्ली....
दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन और बीजेपी नेता ने कौसर जहां ने होली पर्व के अगले दिन यानी 15 मार्च को अपने आवास पर इफ्तार पार्टी रखी. इस आयोजन में सीएम रेखा गुप्ता, कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा समेत कई राजनीतिक हस्तियां और आम लोग शामिल हुए. इसको लेकर कौसर जहां ने खुशी जताई और कहा, "हमारा देश प्रेम के खूबसूरत धागे से बंधा है".कौसर जहां ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, "आज मैंने दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया है. होली के ठीक अगले दिन इफ्तार हो रहा है और इसमें सीएम रेखा गुप्ता शामिल हो रही हैं. बड़ी संख्या में और लोग भी आ रहे हैं. यह इस बात का प्रतीक है कि हमारा देश प्रेम और सद्भाव के खूबसूरत धागे में बंधा हुआ है."
रमजान और ईद की बधाई
हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने आगे कहा, "रमजान का महीना रहमतों और इबादतों का महीना है. ऊपर वाला हम सबकी इबादत कबूल करे और रहमतों से नवाजे. अभी 15 दिन में ईद आ रही है तो मैं सभी को अभी से ईद की बधाई देना चाहती हूं. रमजान का महीना सबको मुबारक हो."