डेली न्यूज़ टाइम्स.....जिया उल्ला खान.....
क्षेत्र में चोरी छिपे लिख रहा था सट्टा पट्टी।*
📌 *आरोपी को गिर. कर न्यायालय किया गया पेश।*
--------------------------------------------------------
---------------------------------------------------
*विवरण*
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भा.पु.से.) द्वारा जिले में जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु धरपकड कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. निलेश कुमार पाण्डेय के हमराह टीम तैयार कर सरकण्डा पुलिस द्वारा जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु मुखबीर तैनात कर पतासाजी की जा रही थी कि दिनांक 05.03.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि ईमलीभाठा जोगी आवास मेन गेट के आगे बरगद पेड़ के नीचे एक व्यक्ति अंको का सट्टा पट्टी लिख रहा है, उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखबीर के निशानदेही पर रामायण चौक चांटीडीह में जितेन्द्र बाघमारे को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया जिनसे पूछताछ कर तलाशी लेने पर सट्टा पट्टी, पेन एवं नगदी रकम 1980रू. बरामद हुआ जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही कर आरोपी जितेन्द्र बाघमारे को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है
नाम आरोपी:-*
जितेन्द्र बाघमारे पिता शीतल बाघमारे उम्र 42 वर्ष निवासी ईमलीभाठा जोगी आवास, सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)