उत्तर प्रदेश मे पत्रकार की दीनदहाड़े गोली मारकर की बेरहमी से हत्या

डेली न्यूज़ टाइम्स... क्राइम रिपोर्ट 
उत्तर प्रदेश......
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक दैनिक अखबार के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हत्या कर दी गई. यह घटना इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां बाइक सवार बदमाशों ने पहले उनकी बाइक में टक्कर मारी और फिर तीन गोलियां दाग दीं. कुछ देर बाद जब लोगों ने देखा तो इसे सड़क एक्सीडेंट मानकर राघवेंद्र बाजपेई को जिला अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उनके शरीर पर गोलियों के निशान पाए...

रिपोर्ट के अनुसार, हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. खबर लिखे जाने तक कोई FIR भी दर्ज नहीं हुई है. यह घटना सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के हेमपुर नेरी गांव के पास शनिवार, 08 मार्च को दोपहर लगभग 3:15 बजे हुई. राघवेंद्र बाजपेई दैनिक जागरण के महोली तहसील के संवाददाता थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post