जिया उल्ला खान... डेली न्यूज़ टाइम्स...
बिलासपुर // छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास में महिला मोर्चाद्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।