डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान.....
बिलासपुर.....
♦️ * लोहे का तलवार दिखाकर आमजनों को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार *
♦️ *आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय किया गया पेश।*
*नाम आरोपी:-*
1. बलबीर ध्रुव पिता इंद्र राज ध्रुव उम्र 19 साल पता साईं मंदिर गली थाना तोरवा बिलासपुर
*विवरण:-*
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा जिले में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। कि दिनांक 04.03.2025 को थाना तोरवा को सूचना प्राप्त हुई सतबहिनीया मंदिर के पास टावर ग्राउंड देवरीखुर्द में बलबीर ध्रुव नामक व्यक्ति लोहे का तलवार लेकर आमजनों को डरा धमका रहा है कि सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेंद्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) श्री अक्षय प्रमोद सबद्रा (भापुसे )को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं प्रभारी निरी. अभय सिंह बैस के नेतृत्व में टीम द्वारा घेराबंदी कर सतबहिनीया मंदिर के पास टावर ग्राउंड देवरीखुर्द से आरोपी बलबीर ध्रुव को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से लोहे का तलवार जप्त कर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।