डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर
♦️ *धारदार हथियार लहराकर आने जाने वाले लोगो को कर रहा था भयभीत।*
♦️ *आरोपी के कब्जे धारदार चापड़ किया गया बरामद।*
♦️ *आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश।*
----------------------------------------------------
*नाम आरोपी:-*
राजा वस्त्रकार पिता मंगल वस्त्रकार उम्र 19 वर्ष निवासी मुक्तिधाम चौक सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
------------------------------------------------------
*विवरण:-*
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व के बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध धरपकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है कि आज दिनांक 08.03.2025 को पेट्रोलिंग दौरान सूचना मिला कि मुक्तिधाम चौक सरकण्डा मंे एक व्यक्ति धारदार चापड़ लहराकर लोगों को डरा धमका रहा है, उक्त सूचना के संबंध मंे वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार, सी.एस.पी. सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर मौके पर भेजा गया जिनके द्वारा मुक्तिधाम चौक सरकण्डा के पास राजा वस्त्रकार को धारदार चापड़ के साथ पकड़ा गया जिनके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।