डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर.....
..............................................................................
📌 *मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में।*
📌 *रिपोर्ट के महज 24 घंटों के भीतर मषरूका सहित आरोपी गिरफ्तार।*
📌 *चोरी गई दानपेटी सहित दान पेटी में रखे नगदी रकम 8000रू. बरामद।*
.................................................................................
*नाम आरोपी:-*
साहिल प्रजापति पिता तिहरा प्रजापति उम्र 19 वर्ष निवासी अषोक नगर फेस 2, शुलभ के पास थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
*विवरण:-*
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया सुधा साहू निवासी अशोक विहार फेस 2, की दिनांक 16.03.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुलभ के पास स्थित शिव शक्ति मंदिर में मोहल्ले के सभी लोग पूजा पाठ करते हैं, मंदिर में दान पेटी रखा है जिसमें सभी अपने श्रद्धानुसार दान पेटी में रूपये डालते थे, प्रतिदिन मोहल्ले का महेश देवांगन सुबह करीब 05.30 बजे सबसे पहले पूजा करने मंदिर जाता है कि दिनांक 14.03.2025 को रात्रि 08.00 बजे मंदिर में ताला लगाकर अपने-अपने घर चले गये थे कि दिनांक 15.03.2025 को प्रतिदिन की तरह महेश देवांगन पूजा करने मंदिर में गया तो देखा कि मंदिर के अंदर के ताला को तोड़कर मंदिर अंदर रखे दानपेटी जिसमें करीब 8 हजार रूपये है को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना दौरान सूचना मिला कि अशोक नगर निवासी साहिल प्रजापति को रात्रि में मंदिर के आसपास संदिग्ध घूमते हुये देखे हैं उक्त सूचना की तस्दीक करते हुये सूचना के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में टीम तैयार कर मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार संदेही साहिल प्रजापति को अशोक नगर में घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर मंदिर में रखे दानपेटी को चोरी करना जिसमें 8000रू. होना बताते हुये चोरी रकम एवं दानपेटी बरामद कराया, जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी साहिल प्रजापति को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है।