डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर
♦️ *सार्वजनिक स्थान पर लोगो को चाकू दिखाकर डराने धमकाने वाले गुण्डा बदमाश पर पुलिस का प्रहार*
♦️ *आरोपी के कब्जे से धारदार बटनदार चाकू को जप्त किया गया।*
♦️ *आरोपी को पुराना बस स्टैण्ड से किया गया गिरफ्तार*
♦️ *होली त्यौहार के पूर्व गुण्डा बदमाश के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही।*
*नाम आरोपीः- राजेश उर्फ गोलू पासी पिता स्व. शंकर पासी उम्र 27 साल सा. टिकरापारा खटिक मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली हा.मु. पुराना बस स्टैण्ड थाना तारबाहर बिलासपुर*
⏩⏩⏩मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12.03.2025 को मुखबीर से सूचना मिली कि पुराना बस स्टैण्ड के पासं सार्वजनिक स्थान पर एक व्यक्ति हाथ में धारदार बटनदार चाकू लेकर चाकू को लहरा कर लोगो को डरा धमका रहा है कि सूचना पर थाना प्रभारी कृष्णचंद सिदार द्वारा हमराह स्टाफ के तत्काल मौके पर पहुचा तो आरोपी पुलिस को देखकर भाग रहा था जिसे घेराबंदी कर दौडाकर पकडा गया। आरोपी राजेश उर्फ गोलू पासी पिता स्व. शंकर पासी उम्र 27 साल सा. टिकरापारा खटिक मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली हा.मु. पुराना बस स्टैण्ड थाना तारबाहर बिलासपुर के कब्जे से एक नग धारदार चाकू को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण चंद सिदार, सउनि उमेश उपाध्याय प्रआर 397 फूल सिंह बड्डे आर. प्रेम सूर्यवंशी का विशेष योगदान रहा।