क्षेत्र मे अशांति फैलाने वाले आरोपी को तोरवा पुलिस ने किआ गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स....
जिया उल्ला खान......

*थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध तोरवा पुलिस की कार्यवाही।*

♦️ * लोहे का चाकू दिखाकर आमजनों को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार  *

♦️ *आरोपी  के कब्जे से स्टीलनुमा लोहे का चाकू किया गया जप्त।*

♦️ *आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय किया गया पेश।* 

*नाम आरोपी:-* 
1. बलराज उर्फ गोलू ध्रुव पिता इंद्राज ध्रुव उम्र 30 साल पता वालिया गली पेंडलवार अस्पताल के पीछे तोरवा थाना तोरवा बिलासपुर छत्तीसगढ़

*विवरण:-*
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा  जिले में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। कि दिनांक 11.03.2025 को थाना तोरवा को सूचना प्राप्त हुई वालिया गली पेंडलवार अस्पताल के पीछे तोरवा में  बलराज ध्रुव उर्फ गोलू  नामक  व्यक्ति स्टीलनुमा लोहे का चाकू दिखाकर आमजनों को डरा धमका रहा है कि सूचना  मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेंद्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) श्री अक्षय प्रमोद सबद्रा (भापुसे )को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं प्रभारी निरी. अभय सिंह बैस के नेतृत्व में टीम द्वारा घेराबंदी कर वालिया गली पेंडलवार अस्पताल के पीछे तोरवा से  आरोपी बलराज ध्रुव उर्फ गोलू को  पकड़ा गया। जिसके कब्जे से स्टीलनुमा लोहे का चाकू  जप्त कर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post