डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान..
कोंडागांव छत्तीसगढ़...
कोंडागांव में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर लूट करने वाले एक गैंग को पुलिस ने धर दबोचा है. इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. पांचों आरोपी इनकम टैक्स के फर्जी अधिकारी बनकर आते थे. उसके बाद लूट की वारदात को अंजाम देते थे. पुलिस ने आरोपियों से लूट की रकम को बरामद किया है. घटना में इस्तेमाल किए गए वाहन और मोबाइल को भी पुलिस ने जब्त किया है. मंगलवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को अरेस्ट किया है.
19 मार्च को हुई थी लूट:
लूट की यह घटना 19 मार्च को हुई थी. दोपहर को एक एसयूवी कार में चार लोग कोंडागांव के बम्हनी गांव पहुंचे. उन्होंने अजय मानिकपुरी नाम के शख्स को गाड़ी में जबरन बिठाया. उसके बाद उनके घर और दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने घर और दुकान से पांच लाख रुपये लूटे. उसके बाद सीसीटीवी, डीवीआर और मोबाइल फोन की ले लिया.
सौरभ उपाध्याय, थाना प्रभारी, कोंडागांव ने बताया
पीड़ित ने इस घटना की शिकायत 20 मार्च को कोंडागांव थाने में दर्ज कराई. एक कार से चार व्यक्ति आए वह उनके पति को जबरदस्ती लेकर आए. उसके बाद आरोपियों ने जबरन लूट की वारदात को अंजाम दिया. पांच लाख रुपये लेकर फरार हो गए. हमने कार की लोकेशन के आधार पर आरोपियों को अरेस्ट किया-