जिया उल्ला खान....
डेली न्यूज़ टाइम्स क्राइम न्यूज़.....
हरयाणा...
रात के करीब 11 बज रहे थे, हरियाणा के संपाला बस अड्डे पर एक नीले रंग का सूटकेस दिखा। सूटकेस खुला तो सभी हैरान रह गए। सूटकेस में एक महिला की लाश थी। जब इसकी शिनाख्त हुई तो मृतक युवती कांग्रेस कार्यकर्ता निकली, जिसका नाम हिमानी नरवाल है। 30 वर्षीय हिमानी की नृशंस मौत ने पूरे हरियाणा में हड़कंप मचा दिया है। बेहद बेरहमी से गला घोंट कर हिमानी की हत्या की गई है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 30 वर्षीय हिमानी नरवाल की बेहद बेरहमी के साथ हत्या की गई है। मौत से पहले हिमानी को खूब मारा गया। उनके शरीर की कई हड्डियां टूट गईं, जिसके बाद हिमानी की ही चुन्नी से उनका गला घोंट दिया गया। इसके बाद हिमानी की लाश को सूटकेस में भरकर सूनसान जगह पर फेंक दिया गया। हिमानी की हत्या क्यों और किसने की? पुलिस इन सवालों के जवाब तलाश रही है। पुलिस ने हिमानी के शव को पोर्टमार्टम के लिए भेज दिया है।