डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान.....
बिलासपुर.......
बिलासपुर के मंगला चौक में स्थित श्री कृष्णा हॉस्पिटल पर गलत ऑपरेशन करने की वजह से उपभोक्ता फोरम ने उन पर ₹200000 का जुर्माना लगाया है, दरअसल आपको बताते चले कि तखतपुर निवासी विष्णु कुमार गुप्ता को 12 नवंबर 2021 को हर्निया के बीमारी की वजह से श्री कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था इसके बाद डॉक्टर ने बाय हर्निया का ऑपरेशन की सलाह दी थी लेकिन डॉक्टरों ने लापरवाही पूर्वक इलाज करते हुए दाएं हर्निया का ऑपरेशन कर दिया जिस पर परिवार को शक हुआ कि ऑपरेशन गलत हुआ है इसके तट पक्ष परिवार ने उपभोक्ता फोरम जाकर न्याय की मांग की श्री कृष्णा हॉस्पिटल लगातार अनियमितताओं से घिरा हुआ है अस्पताल के बाहर बेवजह गाड़ियों का खड़ा होना ट्रैफिक के लिए बड़ी मुसीबत बना हुआ है इसके पश्चात डॉक्टरों की अब यह लचर व्यवस्था से मरीजों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है