धनंजय नायक और मयंक यादव की शानदार गेंदबाजी के बदौलत सरगुजा 222 में आउट......( मेंस सीनियर एलीट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता 2025)

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर.....
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मेंस सीनियर एलीट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आज बिलासपुर ने अपना दूसरा मैच सरगुजा के मध्य आरडीसीए रायपुर मैदान में खेला।

जिसमें बिलासपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
और सरगुजा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 68.1 ओवर में 222 रन बनाकर आउट हो गई।

सरगुजा की ओर कप्तान आशुतोष सिंह सबसे अधिक 87 रनों की पारी खेली और जीशान रजा ने 33 रन रनों का योगदान दिया।

बिलासपुर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए धनंजय नायक ने 31 रन देकर 5 विकेट प्राप्त किए और मयंक यादव ने 43 रन देकर 4 विकेट प्राप्त किए।

इसके पश्चात बिलासपुर ने अपनी पारी खेलते हुए पहले दिन का खेल समाप्त होते तक 3 ओवर में बिना विकेट खोए 8 रन बना लिए है।

जिसमें आशीष पांडे 7 रन पर और अभिजीत ताह 0 रन नाबाद खेल रहे है।
मैच के निर्णायक नितिन कठवार और मनोज सिंह है, स्कोरर मनोज तिवारी और ऑब्जर्वर शेख अनवर है। बिलासपुर टीम के कोच शैलेश सैमुअल और मोईन मिर्जा है।




इसके अलावा भिलाई के सैक्टर 10 मैदान में बिलासपुर ब्लू बनाम जांजगीर चांपा के मध्य मैच खेला जा रहा है।

जिसमें जांजगीर चांपा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
और पहले बल्लेबाजी करते हुए 84 ओवर में 7 विकेट खोकर 279 रन बना लिए है।

जिसमें जनेंद्र सिदार ने शानदार 112 रनों की पारी खेली और संजीव सिंह ने 49 रन सुधांशु तिवारी ने 22 रन बनाए और आयुष शर्मा 12 रन पर और प्रवीण केवट 8 रन नाबाद खेल रहे है।

बिलासपुर ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए परिवेश धर, श्रेयम सुंदरम और शाहनवाज हुसैन ने दो दो विकेट प्राप्त किए।
मैच के निर्णायक सुनील डरसेना और हरप्रीत सिंह है स्कोरर नंदगिरीश और ऑब्जर्वर दलजीत सिंह सिडाना टीम के कोच सुशांत शुक्ला है।

कल दिनांक 23 मार्च को दूसरे दिन का खेल खेला जाएगा।

यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल द्वारा दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post