भा.ज.पा. महापौर प्रत्याशी सबसे अधिक वोटों से जीतेगी पाण्डेय

डेली न्यूज़ टाइम्स
जिया उल्ला खान 
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश संयोजक रहे पुरुषोत्तम पाण्डेय ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी करवाकर नहीं लड़ने की घोषणा करने के बाद नाराज चल रहे हैं। पुरूषोत्तम पाण्डेय और उनके समर्थकों ने रायपुर उत्तर विधानसभा के भा.ज.पा. विधायक परम श्रद्धेय आदरणीय पुरंदर मिश्रा के मार्गदर्शन में भा.ज.पा. महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे के पक्ष में चुनाव प्रचार का कार्य नगर निगम सीमा क्षेत्र में अपने सभी समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार किया। इस दौरान महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे के पक्ष में रायपुर की मतदाताओं ने जमकर भा.ज.पा. प्रत्याशी मीनल चौबे के पक्ष में मतदान किया। इसी को आधार मानकर राकांपा छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश संयोजक रहे पुरुषोत्तम पाण्डेय ने दावा करते हुए कहा है कि भा.ज.पा. की महापौर प्रत्याशी रही मीनल चौबे एक लाख से अधिक वोटों से महापौर का चुनाव जीत रही हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post