अमोलक सिंह भाटिया की धर्मपत्नी सतपाल कौर के निधन से शोक मे डूबा भाटिया परिवार

डेली न्यूज़ टाइम्स 

बिलासपुर //-

 छत्तीसगढ़ और बिलासपुर के प्रतिष्ठित उद्योगपति अमोलक सिंह भाटिया की धर्मपत्नी सतपाल कौर का 68 वर्ष की उम्र में सोमवार रात निधन हो गया,आपको बता दे वह पिछले एक महीने से स्वास्थ्य समस्याओं के चलते मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उपचाराधीन थीं..

सतपाल कौर भाटिया अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं,वे स्व.सुरजीत सिंह भाटिया महेंद्र सिंह भाटिया की बहू व गुरमीत भाटिया इंद्रपाल सिंहः भाटिया की भाभी साथ ही गुरविंदर,सोना,बबलू,एवं परमवीर भाटिया की माता थीं,उनके जाने से परिवार और पूरे उद्योग जगत में उनके निधन से शोक व्याप्त है..

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति दे..

Post a Comment

Previous Post Next Post