डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान....
कांकेर जिला....
जिओ, आईडिया और बीएसएनल मोबाइल टावरों के इक्विपमेंट, बैटरी आदि चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश*
# *बीएसएनएल कम्पनी के टावर के 24 नग बैटरी चोरी मामले में थाना कांकेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ।*
# *चोरी को अंजाम देने उपरांत घटना दिनांक से फरार थे आरोपी।*
# *आरोपीयो से घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त 02 नग सुजुकी बर्गमैन मोटर सायकल जप्त।*
#*आरोपियों के किराए के मकान से 24 नग बैटरी, 02 नग EDRU9P मशीन, 02 बर्गमैन स्कूटी, 01 नग पोटेबल वेल्डींग मशीन, 01 नग कटर, RRH का बुरादा कुल कीमती 3 लाख रू जप्त ।*
# *आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 64/25 धारा - 305(E) BNS एवं चौकी हल्बा,थाना कोरर एवं अन्य थानो में किया गया है अपराध पंजीबद्ध।*
श्रीमान वरिष्ट पुलिस अधीक्षक कांकेर आई. के. ऐलिसेला (भा.पु.से.) के निर्देषन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन मे पुलिस अनु.अधि. कांकेर मोहसिन खान एवं उप पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण मे त्वरित कार्यवाही करते हुये अज्ञात आरोपियों की पता सघन तलाश कर खोजबीन शुरू किया गया। पता तलाश क्रम में उपलब्ध समस्त सीसीटीवी कैमरा से सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया एवं साइबर सेल कांकेर से तकनीकी विवरण प्राप्त कर अंततः संदेहीयों की चिन्हअंकित करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की हुई।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, उप निरी. लक्ष्मीनारायण नामदेव , सह उप निरी. चेतन साहू, प्र.आर जीवधन यादव प्र.आर. सत्या सिंह, सायबर सेल कांकेर से प्र.आर. पर्वत पोया, आर. हिमेश मंडावी तथा सायबर सेल कांकेर एवं थाना कांकेर के अन्य स्टाफ का महत्वपुर्ण योगदान रहा।
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस