बिलासपुर के स्कूल मे धमाके से बच्ची हुई गंभीर रूप से घायल..

डेली न्यूज़ टाइम्स...
..... जिया उल्ला खान 
........
सिविल लाइन थाने क्षेत्र मे आने वाले सेंट विसेंट पलोटी स्कूल में परीक्षा चल रही है इस दौरान कक्षा चौथी की छात्रा स्तुति भी एग्जाम दिलाने गई थी जहां सुबह 10:00 बजे वह टॉयलेट गई बच्ची ने टॉयलेट का प्लस दबाया जिसमें जोरदार धमाका हुआ धमाके की आवाज सुनकर स्कूल में अफरा तफरी मच गई। वही टॉयलेट के अंदर से बच्ची के चीखने की आवाज आ रही थी जहां स्कूल के टीचर टॉयलेट की तरफ भागे जहां अंदर फंसी बच्ची को दरवाजा तोड़कर किसी तरह बाहर निकला गया। आनन फानन बच्ची को निजी अस्पताल ले जाया गया। इस पूरी घटना की जानकारी स्कूल प्रबंधन के द्वारा सिविल लाइन थाने में दी गई, जिसके बाद सिविल लाइन स्टाफ मौके पर पहुंची जहां मौके से सिल्वर पैकिंग का एक पैकेट मिला है जिसे पुलिस ने जांच के लिए रख लिया है।बताया जा रहा है कि किसी ने लैब से सोडियम को एल्युमिनियम फॉयल में लपेटकर टॉयलेट में रख दिया था। बच्ची ने टॉयलेट यूस करने के बाद फ्लश दबाया जिससे जोरदार धमाका हुआ। इस घटना में बच्ची बुरी तरह हादसे का शिकार हो गई। बच्ची के हाथ पैर और बाल बुरी तरह झुलस गए हैं। इस घटना से सेंट विंसेंट पलोंटी प्रबंधक की घोर लापरवाही सामने आई है,पूरे मामले की जांच फिलहाल सिविल लाइन पुलिस कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post