पाकिस्तान मे खिलाड़ियों की नहीं कोई सुरक्षा की गारंटी...अफगान बनाम इंग्लैंड मैच मे दर्शक ने पकड़ा खिलाड़ी का कॉलर

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
चैंपियन ट्रॉफी न्यूज़...

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था की कलई खुलती जा रही है. दो दिन पहले न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के मुकाबले में एक आतंकी अपने नेता का पोस्ट लेकर मैदान पर घुस गया था. इसके एक दिन बाद पंजाब पुलिस को अपने 100 से अधिक जवानों को नाफरमानी के चलते बर्खास्त करना पड़ा. अब अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच में एक व्यक्ति सारी सुरक्षा तोड़कर मैदान में घुस गया. इतना ही नहीं उसने अफगान क्रिकेटर का कॉलर तक पकड़ लिया.

Post a Comment

Previous Post Next Post