डेली न्यूज़ टाइम्स
......................
जिया उल्ला खान
दीपक बैज को लिखे पत्र में विजय केशरवानी ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के दौरान पार्टी अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ कमोबेश सभी वार्डों में खुलाघात किया गया। कई प्रत्याशियों ने तो बागियों के खिलाफ दस्तावेज के साथ कई गंभीर आरोप लगाए। शिकायत को गंभीरता से लेकर जांच पड़ताल किया गया। मामला सही पाए जाने पर पार्टी गाइड लाइन के अनुसार कार्रवाई कर प्राथमिक सदस्यता निरस्त करते हुए बागियों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया।
पत्र मे विजय केशरवानी ने आरोप लगाया है कि इस बात को लेकर कोटा विधायक ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के सामने अशोभनीय आचरण किया है। मीडिया में अपमानित करने वाला बयान दिया है। उन्होने सबके सामने जिला कांग्रेस अध्यक्ष को चपरासी और खुलाघात करने वालों को कलेक्टर बताया है। ऐसा कहा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। विजय केशरवानी ने पीसीसी अध्यक्ष से कोटा विधायक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।