बारात मे चली अंधाधुंध फायरिंग, छत से बारात देख रहे बच्चे को लगी गोली हुई मौत

डेली न्यूज़ टाइम्स 
.....................
नोएडा = जिया उल्ला खान 

नोएडा में एक शादी के दौरान हुई अंधाधुंध फायरिंग से दो साल के बच्चे की मौत हो गई. बच्चा अपने पिता के साथ बालकनी से बारात को जाते देख रहा था. इसी दौरान बारात में शामिल एक शख्स ने हवा में गोली चला दी जो सीधे बच्चे को जा लगी. उसे गंभीर हालात में हॉस्पिटल ले जाया गया. लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को आरोपी बनाया है.

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक, घटना सेक्टर 49 के अगाहपुर गांव में हुई. रविवार, 17 फरवरी की शाम करीब 8:30 के करीब यहां से एक बारात गुजरी. 40 साल के विकास भी अपने फ्लैट से बारात देखने के लिए बालकनी में आए. उनका दो साल का बेटा भी बारात देखने बाहर आया. विकास का फ्लैट चौथी मंजिल पर था. तभी बारात में शामिल एक शख्स ने फायरिंग कर दी. इसके बाद विकास ने देखा कि उनका बच्चा अचानक गिर पड़ा.

Post a Comment

Previous Post Next Post