डेली न्यूज़ टाइम्स.. जिया उल्ला खान...
उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा है, "महाकुंभ 2025 का अंतिम अमृत स्नान आज सुबह से शुरू हो चुका है. आज महाकुंभ 2025 अपने अंतिम पड़ाव पर आ चुका है."
उन्होंने कहा है, "प्रयागराज में इस पूरे 45 दिनों में 65 करोड़ से अधिक लोगों ने श्रद्धा की डुबकी लगाई है. हमारे साथियों ने पिछले 45 दिनों में बिना किसी शस्त्र के व्यवहार से सबका मन जीता है. यह शासन के लिए बहुत गर्व का विषय है."
डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा है, "इस दौरान हमारी संस्था या पुलिस की पूरी क्षमता का यहां पर टेस्ट की गई. सभी लोग इस पर खरे उतरे हैं और बिना किसी बड़ी घटना के हमने पूरा महाकुंभ संपन्न कराया है."
उन्होंने कहा है, "महाकुंभ के दौरान 30 हजार से अधिक खोए पाए लोगों को हमने उनके परिवारों से मिलाया है."
कुंभ में भगदड़
कुंभ के दौरान 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई थी और 60 से अधिल लोग घायल हुए थे.