डेली न्यूज़ टाइम्स
.....................
जिया उल्ला खान....
बिलासपुर: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 26 शाहिद अशफ़ाकउल्ला नगर में कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर निकाय चुनाव प्रचार के तहत सरकारी बिजली के खंभों पर पोस्टर और झंडे लगाए जा रहे हैं। यह कार्रवाई पूर्व सभापति शेख नजीरूद्दीन उर्फ छोटे की पत्नी असगरी बेगम के चुनाव प्रचार के लिए की जा रही है, जिन्हें शेर नजीरूद्दीन के निर्देश पर यह प्रचार सामग्री लगाने का कार्य किया जा रहा है।
चुनाव आचार संहिता के तहत सरकारी संपत्ति पर पोस्टर और झंडे लगाना सख्त रूप से निषेध है, लेकिन इसके बावजूद इस आदेश का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है।
हालांकि प्रशासन की ओर से इस उल्लंघन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे नागरिकों में प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर असंतोष और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को इस उल्लंघन पर सख्त कदम उठाना चाहिए, ताकि आचार संहिता का पालन किया जा सके और चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से चल सके।
**समाप्त**
9752193511