यूट्यूब अधिकारी बन लोगो को चुना लगाने वाले आरोपी को साइबर सेल क्राइम ब्रांच दिल्ली ने दबोचा

डेली न्यूज़ टाइम्स.. जिया उल्ला खान 

.....नई दिल्ली....

साइबर क्राइम आज के समय में एक बड़ी समस्या बन गया है। किसी न किसी के साथ रोजाना ही साइबर क्राइम की घटनाएं सामने आती हैं। साइबर क्राइम करने वाले गैंग अक्सर ही मासूम लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं और फिर उनकी मेहनत की कमाई चुटकियों में ऐंठ लेते हैं। इसी बीच, दिल्ली पुलिस की साइबर सेल, क्राइम ब्रांच ने यूट्यूब कर्मचारी बनकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी का नाम शाहिद है, जो राजस्थान के भरतपुर जिले का रहने वाला है। वह ‘राहुल शर्मा फ्रॉम यूट्यूब’ के नाम से लोगों को धमकी देता था और उनकी निजी वीडियो यूट्यूब पर डालने की बात कहकर पैसे ऐंठता था। पीड़ित ने नवंबर 2022 में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे ‘यूट्यूब कर्मचारी राहुल शर्मा’ का फोन आया। कॉलर ने उसे ब्लैकमेल करते हुए कहा कि उसके पास पीड़ित की आपत्तिजनक वीडियो है और पैसे न देने पर वह उसे सोशल मीडिया पर डाल देगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post