न्यूजीलैंड की जीत के साथ पाकिस्तान हुआ चैंपियन ट्रॉफी से बाहर

डेली न्यूज़ टाइम्स..जिया उल्ला खान...

पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बोरिया बिस्तर बंध चुका है. इसके अलावा ग्रुप 'ए' से कौन सी दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी. उसका भी परिणाम सामने आ चुका है. ये दोनों टीमें कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के साथ-साथ न्यूजीलैंड की टीम है. दोनों ही टीमों ने ग्रुप चरण के शुरुआती दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम को अपने शुरूआती दोनों मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. शेष बचे अपने एक-एक मैच में अगर ये दोनों टीमें जितने में भी कामयाब होती है तो अंकतालिका में उनके क्रमशः 2-2 पॉइंट्स ही होंगे. जो उन्हें आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त नहीं है. 

Post a Comment

Previous Post Next Post