शिवाय अपहरण कांड के दोनों आरोपी धरे गए, मुरैना पुलिस ने किडनैपरों के पैर मे गोली मारी...

डेली न्यूज़ टाइम्स 
जिया उल्ला खान 
ग्वालियर में 13 फरवरी को हुए शिवाय के अपहरण कांड के आरोपियों के साथ मुरैना पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया, जिसमें दो अपहरणकर्ता राहुल गुर्जर और बंटी गुर्जर के पैर में गोली लगी है. मुरैना पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों अपराधी माता बसैया इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं. पुलिस द्वारा ललकारे जाने पर अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे आरोपियों के पैर में गोली लग गई. बाद में पूछताछ में आरोपियों ने ग्वालियर से शिवाय का अपहरण करना स्वीकार किया. पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार और अन्य सामान बरामद किया है 
आरोपियों के पैर में  लगी गोली
दरअसल मुरैना पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी माता बसैया इलाके में किसी अपराध को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस द्वारा ललकारने पर दोनों अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. बचाव  में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी जो अपराधियों के दाहिने पैर में लगी. घायल बदमाशों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने ही शिवाय का अपहरण किया है. 

Post a Comment

Previous Post Next Post