डेली न्यूज़ टाइम्स
.....................
जिया उल्ला खान
रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने आईपीएल 2025 के लिए कप्तान घोषित कर दिया है. इस रेस में विराट कोहली पहले सबसे आगे नजर आ रहे थे लेकिन हर किसी को चौंकाते हुए आरसीबी मैनेजमेंट ने रजत पाटीदार पर भरोसा दिखाया है. साल 2021 से अपना आईपीएल करियर शुरू करने वाले रजत अभी तक सिर्फ आरसीबी के लिए ही खेले हैं और उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. घरेलू क्रिकेट में वो मध्य प्रदेश की कप्तानी करते हैं. मेगा ऑक्शन से पहले टीम ने पाटीदार को 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. कप्तान बनने के बाद उन्होंने कई बड़ी बातें कही हैं आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.