इस अवैध शराब को शहर में सप्लाई करने के लिए “जय मां लक्ष्मी” कोड का उपयोग किया जा रहा था। माना जा रहा है कि यह शराब चुनाव के दौरान खपाने की योजना थी।

फिलहाल, आबकारी विभाग इस पूरे मामले की गहन जांच कर रहा है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई के बाद जिले में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है