31 मार्च को इदुल फ़ित्र पर खुले रहेंगे सारे बैंक RBI ने लिया फैसला

डेली न्यूज़ टाइम्स 
जिया उल्ला खान 
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सभी एजेंसी बैंकों को 31 मार्च 2025 (सोमवार) को खुले रखने का निर्देश दिया है. यह फैसला वित्तीय वर्ष 2024-25 के क्लोजिंग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि सरकारी लेन-देन में कोई रुकावट न हो. एजेंसी बैंक वे बैंक होते हैं जो सरकार के वित्तीय लेन-देन को मैनेज करते हैं. ये बैंक RBI द्वारा अधिकृत होते हैं और सरकार से जुड़े कई फाइनेंशियल ऑपरेशंस संभालते हैं.

RBI ने यह फैसला क्यों लिया?
दरअसल, 31 मार्च को ईद उल फितर की वजह से सिर्फ हिमाचल प्रदेश और मिजोरम को छोड़कर लगभग सभी राज्यों में बैंक बंद रहने वाले थे. लेकिन वित्तीय वर्ष के अंत में सरकारी ट्रांजैक्शंस की सही रिकॉर्डिंग के लिए RBI ने सभी एजेंसी बैंकों को काम करने का निर्देश दिया है ताकि सरकार से जुड़े सभी वित्तीय लेन-देन समय पर पूरे किए जा सकें.

Post a Comment

Previous Post Next Post