भारतीय जनता पार्टी ने 12 सदस्यों की सदस्यता 6 वर्ष के लिए समाप्त की, ये सदस्य निर्दलीय पार्षद चुनाव लड़ रहे, बागियों ने कहा निर्दलीय चुनाव लड़के जीत रहे हैं

संवाददाता - रविश शर्मा की रिपोर्ट 
 जगदलपुर
       
                    नगरपालिक निगम जगदलपुर में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशीयों के विरुद्ध निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ रहे पार्टी के 12 सदस्यों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्काषित कर दिया गया है। उक्ताश्य की जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एंव जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने बताया की भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा गजेंद्र कुमार साहू, उत्तम कुमार साहू, करण बघेल, कुबेरनाथ देवांगन, मानिक राम नाग, चंद्रभान नागवंशी, चिंतामणि सोनी, रामकुमार मंडावी, रूपरानी दास,रामू कश्यप, गायत्री सोनी,धनसिंह नायक को भाजपा पार्षद प्रत्याशीयों के विरुद्ध चुनाव लड़ने पर निष्कासन की कार्यवाही की गई है।
वंही पार्टी से निष्काषित होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने कहा की उन्होंने पूरे मन से कई सालों तक भाजपा की सेवा की पर पार्टी ने टिकट के वक़्त उन्हे टिकट ना देकर ऐसे प्रत्याशी को टिकट दिया जिन्हें कुछ ही समय हुए थे पार्टी मे शामिल हुए, आगे उन्होंने बताया की उनके वार्ड के जनता उनसे प्रेम करती है और वो निर्दलीय तौर पर चुनाव जीत जायेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post