जिया उल्ला खान की रिपोर्ट
.........
डिपार्टमेंट प्रीमियर लीग डीपीएल पेंड्रा 2025 का आयोजन फिजिकल कालेज मैदान पेंड्रा मे शिक्षक मैत्री समूह के द्वारा किया जा रहा है जिसमे आज दूसरे दिन 6मुकाबले खेले गये सभी मुकाबले एक से बढ़कर एक हुए आज के दिन मे सभी मैच के आधार पर पूल तय हुआ और सेमीफइनल के मुकाबले तय हुये कल पहला सेमीफइनल मैच 10 बजे गौरैला फाइटर्स विरुद्ध केवची नाईट राइडर दूसरा सेमी फाइनल बस्ती बगरा ब्लास्टर्स विरुद्ध लालपुर के बीच 11 बजे होगा जबकि दोनों विजेता का मैच फाइनल 12 बजे मे होगा कल समापन समारोह मे विजेताओं को नगद पुरुस्कार एवं बहुत से बेस्ट प्लेयर गेंदबाज बल्ले बाज फिल्डर और वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ सबसे वरिष्ठ खिलाड़ि को सम्मान दिया जायेगा आज कार्यक्रम मे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमित बेक तहसीलदार सुनील ध्रुव जे पी पुष्प प्राचार्य
मौजूद रहे डीपीएल मे प्रथम पुरुस्कार 31000 नगद द्वितीय पुरुस्कार 21000 नगद तृतीय पुरुस्कार 11000 नगद व ट्रॉफी दी जाएगी जागरूकता के संदेश देने और आम जन को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना यातायात के नियम का पालन करना साइबर अपराध के प्रति जागरूक रहना, पर्यावरण का संरक्षण करना आदि मुख्य है शिक्षक मैत्री समूह के द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता मे जिला गौरैला पेंड्रा मरवाही के द्वारा जिले के अधिकारी कर्मचारी खिलाड़ियों को मंच देने का प्रयास है आप सभी समापन कार्यक्रम मे सादर उपस्थित है