डेली न्यूज़ टाइम्स बिलासपुर
-------------------------------------------------------
’’ थाना बिल्हा मे मनाया गया सडक सुरक्षा सप्ताह।
’’ लोगो का कराया गया यातायात नियमो का पालन।
’’ वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेल्मेट पहनने किया गया प्रेरित।
’’ 300 से अधिक व्यक्तियो को वितरण किया हेल्मेट।
’’ लोगो मे दिखा जबर्दस्त उत्साह।
’’ सभी लोगो ने कार्यक्रम की प्रशंसा कर यातायात नियमों का पालन करने किया निश्चय।
’’’’’’’’’
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के तत्वाधान मे यातायात सडक सुरक्षा सप्ताह 2025 का माह जनवरी मे आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम मे दिनांक 23.01.2025 को थाना बिल्हा परिसर मे नोवा आयरल स्टील प्लांट दगौरी के जीएम श्री अमित कुमार, डीजीएम श्री कमल शर्मा की उपस्थिति मे श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) बिलासपुर, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री डी. आर. टण्डन, थाना प्रभारी बिल्हा व जनमान्य नागरिको की उपस्थिति मे सभा आयोजित करते हुये लोगो को यातायात नियमो का पालन कराते हुये वाहन चलाते समय आवश्यक रूप से हेल्मेट पहने पहल करते हुये 300 से अधिक लोगो को निशुल्क हेल्मेट वितरण कर जागरूक किया गया।