चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान

जिया उल्ला खान 
........
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की 15-सदस्यीय टीम का एलान हो गया है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम का एलान किया. रोहित टीम के कप्तान बने रहेंगे, शुभमन गिल को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है. यह भारतीय टीम 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मैच से अपने चैंपियंस ट्रॉफी अभियान की शुरुआत करेगी.
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत का स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा.

Post a Comment

Previous Post Next Post