अवैध शराब मे खिलाफ सरकंडा पुलिस का प्रहार....

जिया उल्ला खान.....

बिलासपुर....
----------------------------------------------
♦️ *अवैध शराब के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*

♦️ *बिक्री हेतु कब्जे में रखने वाले महिला आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में।*

♦️ *आरोपी के कब्जे से 7 लिटर महुआ शराब किमती 700रू. किया गया जप्त।*

♦️ *आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।* 
------------------------------------------------
*नाम आरोपी -*
            श्रीमति दुर्गा धनुहार पति भवर सिंह धनुहार उम्र 21 वर्ष निवासी काटीपारा चिल्हाटी, शनि मंदिर के पास मोपका थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

*विवरण -*
 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में श्रीमान् अति.पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल द्वारा जिले में अवैध शराब/गांजा बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. निलेश कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में टीम तैयार कर पतासाजी की जा रही थी कि आज दिनांक 21.01.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि शनि मंदिर चिल्हाटी के पास एक महिला अवैध देशी शराब बिक्री कर रही है, उक्त सूचना तस्दीक हेतु तत्काल टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर दुर्गा धनुहार को अवैध महुआ शराब बिक्री करते हुये पकड़ा गया जिसके कब्जे से 7 लिटर अवैध महुआ शराब किमती 700 रू. बरामद कर आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post